गुजरात: रूपाणी ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस छोड़कर आये चावड़ा बने मंत्री

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 05:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें कांग्रेस छोड़कर आये जवाहर चावड़ा को मंत्री पद का ईनाम मिला है, जिन्होंने एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 PunjabKesari

वडोदरा जिले के मांजलपुर से भाजपा विधायक योगेश पटेल और जामनगर पश्चिम से विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को भी मंत्री बनाया गया है। जडेजा भी कांग्रेस से आये थे। गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली ने उन्हें पद की शपथ दिलायी। दोपहर बाद आयोजित शपथ समारोह के बाद गांधीनगर स्थित राज भवन के बाहर उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि विजय रूपाणी के मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया, जिसमें तीन मंत्रियों को शामिल किया गया।

PunjabKesari
पटेल ने कहा कि जवाहर चावड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है जबकि योगेश पटेल और धर्मेंद्र सिंह जडेजा को राज्य मंत्री बनाया गया है। बाद में उनके विभाग आवंटित किये जाएंगे। राजभवन के अंदर बिना किसी पूर्व घोषणा के आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और कुछ शीर्ष अधिकारियों सहित कुछ चुङ्क्षनदा लोग शामिल हुये। मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की संख्या 24 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News