दौडऩे वाली महिलाएं रहती हैं ज्यादा फिट, उम्र भी होती है 4 गुना लंबी

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 11:31 AM (IST)

वाशिंगटन: शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से हर कोई स्वस्थ रह सकता है। एक हालिया शोध के अनुसार जो महिलाएं ट्रैडमिल पर दौड़ती हैं उनकी उम्र में चार गुना की बढ़ौतरी हो जाती है। यूरोपियन सोसायटी ऑफ काॢडयोलॉजी द्वारा आयोजित कार्यक्रम यूरोइको 2019 में प्रस्तुत इस शोध में महिलाओं द्वारा की जाने वाली अलग-अलग तरह की कसरतों का उनके शरीर पर होने वाला प्रभाव देखा गया। 

PunjabKesari

शोध में सामने आया कि काफी फुर्ती और तेजी के साथ किया जाने वाला व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां महिलाओं के दिल की बीमारी के कारण होने वाली जल्द मृत्यु के खतरे को टालने का काम करती हैं। शोधकत्र्ताओं का कहना है कि तेज गति वाले व्यायाम दिल की धड़कनों को नियंत्रित रखने, रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने और अतिरिक्त चर्बी को शरीर में जमा होने से रोकते हैं। इस कारण महिलाओं में दिल संबंधी बीमारियों और कैंसर जैसी बीमारियों के होने का जोखिम कई गुना घट जाता है।

PunjabKesari

शोध में सामने आया कि ट्रैडमिल पर कसरत करने वाली या रोजाना दौडऩे वाली महिलाओं में धमनियों से जुड़ी दिक्कतें होने का खतरा न के बराबर होता है, इससे उनके दिल से सही तरीके से रक्त का प्रवाह शरीर के दूसरे अंगों में होता रहता है, ब्लॉकेज क्लोटिंग, स्ट्रोक जैसी दिक्कतों का खतरा काफी कम हो जाता है। 

PunjabKesari

4,714 महिलाओं पर किया अध्ययन 
शोधकत्र्ताओं ने 4,714 महिलाओं पर अध्ययन किया। इन महिलाओं को ट्रैडमिल ईकोकाॢडयोग्राफी कराने को कहा गया था क्योंकि उनमें दिल से संबंधित धमनी की बीमारी की आशंका थी। टैस्ट में मरीजों को तब तक ट्रैडमिल पर दौडऩा होता है जब तक वे पूरी तरह से थक न जाएं। इस टैस्ट के दौरान मरीजों के दिल का स्कैन किया जाता है। इसकी मदद से मरीजों के फिटनैस के स्तर की जांच की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News