इस देश में हाइवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाना है बड़ा अपराध, भरना पड़ता है भारी जुर्माना

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 02:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क : जर्मनी अपने एडवांस्ड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर और सख्त ट्रैफिक नियमों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के मशहूर हाईवे नेटवर्क ऑटोबान (Network Autobahn) पर गाड़ियां तेज रफ्तार से चल सकती हैं। कई हिस्सों में स्पीड लिमिट नहीं होती, इसलिए ड्राइवरों को हमेशा सतर्क रहना पड़ता है।

फ्यूल खत्म होना भी नियम तोड़ना माना जाता है

ऑटोबान पर गाड़ी चलाते समय अगर पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाता है, तो इसे ट्रैफिक नियम तोड़ना माना जाता है। इसका कारण सुरक्षा है। खाली फ्यूल टैंक अचानक रुकने वाली गाड़ी को सड़क पर रुकावट बना देता है। तेज रफ्तार वाली सड़कों पर रुकी गाड़ी किसी भी समय खतरे का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

ड्राइवरों से उम्मीद और जिम्मेदारी

जर्मन ट्रैफिक अधिकारी ड्राइवरों से उम्मीद करते हैं कि वे लंबी यात्रा से पहले फ्यूल लेवल चेक करें और जरूरत होने पर टैंक भरवाएं। यदि ड्राइवर ने ठीक तरह से प्लानिंग की होती, तो फ्यूल खत्म होने की समस्या और सड़क पर अचानक रुके वाहन के खतरे से बचा जा सकता था।

फाइन और जुर्माने की जानकारी

अगर कोई गाड़ी फ्यूल खत्म होने की वजह से ऑटोबान पर 3 मिनट से कम समय के लिए रुकती है, तो ड्राइवर पर लगभग €35 (लगभग 3100 रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकता है। यदि गाड़ी 3 मिनट से ज्यादा रुकी रहती है, तो इसे हाईवे पर गैरकानूनी पार्किंग माना जा सकता है। ऐसे मामलों में फाइन €70 से €120 तक बढ़ सकता है और ड्राइवर के लाइसेंस में पेनल्टी पॉइंट भी जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 3-4 महीने बाद AC ऑन करने जा रहे हैं? तो सबसे पहले कराएं ये जरूरी काम

हाईवे पर पैदल चलना पूरी तरह से मना

फ्यूल खत्म होने पर ड्राइवर को अपनी गाड़ी छोड़कर पेट्रोल लेने के लिए हाईवे पर पैदल चलने की अनुमति नहीं होती। तेज रफ्तार सड़कों पर पैदल चलना गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा कर सकता है, इसलिए यह सख्त नियम बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News