ईंधन संकट की अफवाहों से देशभर में हड़कंप, हैदराबाद से इंदौर तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 07:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईंधन संकट की अफवाहों ने देशभर में असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 48 घंटों में इंदौर सहित कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है, जिससे लंबी कतारें और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति सामने आ रही है। संभावित ईंधन संकट की आशंका के कारण लोग बड़ी संख्या में अपनी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं। कई स्थानों पर स्थिति यह है कि पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं।

पेट्रोल पंपों पर भीड़

पिछले 48 घंटों में इंदौर सहित देश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर असामान्य रूप से भारी भीड़ देखने को मिली है। स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं, जबकि मांग में अचानक भारी वृद्धि दर्ज की गई है। डर के माहौल में लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने लगे हैं, जिससे दबाव और बढ़ गया है।

<

>

बंजारा हिल्स स्थित इंडियन ऑयल

हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। हालात ऐसे हो गए कि वाहनों की लाइन मुख्य सड़क तक पहुंच गई, जिससे व्यस्त समय में यातायात प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

<

>

विशेषज्ञों का कहना है कि डर के माहौल में लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीद रहे हैं, जिससे आपूर्ति पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। उनका मानना है कि यदि इसी तरह घबराहट में खरीदारी जारी रही, तो वास्तविक आपूर्ति बाधित न होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर ईंधन की कमी हो सकती है। प्रशासन और तेल कंपनियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अपील कर रही हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News