आसमान से नजर रख रही ‘रुक्मिणी’ ने पकड़ी चीनी नौसेना की चालाकी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 05, 2017 - 03:25 PM (IST)

नई दिल्ली: हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती दखल और सिक्किम में सीमा विवाद के बाद भारत चौकन्ना हो गया है। हिंद महासागर में चीन अपनी नौसेना की मौजूदगी बढ़ाता जा रहा है। हाल ही में कम से कम 14 चीनी नौसेना पोतों को भारतीय समुद्री क्षेत्र में घूमते देखा गया। इनमें आधुनिक लुआंग-3 और कुनमिंग क्लास स्टील्थ डेस्ट्रॉयर्स भी शामिल हैं। इंडियन नेवी की जीसैट-7 सैटलाइट की चीन की गतिविधियों पर पैनी नजर है। इस सैटलाइट का नाम रुक्मिणी है। यह आसमान से चीन पर नजर रख रही है।

 2013 को भेजा था अंतरिक्ष में
इस सैटलाइट को 29 सितंबर, 2013 को अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह एक मल्‍टी-बैंड कम्‍युनिकेशन-कम सर्विलान्‍स सेटेलाइट है, जिसका 36,000 किमी की ऊंचाई से संचालन हो रहा है। यह नौसेना को युद्धपोतों, पनडुब्बियों और विमानों को रियल-टाइम जानकारी मुहैया कराता है। समुद्र तट किनारे स्थित संचालन केंद्रों की मदद से यह सेटेलाइट न केवल नौसेना की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर नजर रखने में मदद कर रहा है बल्कि फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक उनकी संचार और निगरानी क्षमताओं में वृद्धि करने में भी कारगर साबित हो रहा है, यह हिंद महासागर क्षेत्र के लगभग 70 फीसदी हिस्‍से के बराबर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News