UN में भारत की पहली स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने 35 वर्ष सेवाएं देने के बाद छोड़ा पद

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 12:17 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शनिवार को बताया कि 35 वर्ष से अधिक के शानदार करियर के बाद वह सेवानिवृत्त हो गई हैं। वैश्विक संस्था में भारत की राजदूत के रूप में इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होने वाली पहली महिला राजनयिक कंबोज 1987 में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

PunjabKesari

वरिष्ठ राजनयिक कंबोज (60) ने अपने ‘एक्स' हैंडल पर कहा, ‘‘इन बेहतरीन वर्षों और अविस्मरणीय अनुभवों के लिए धन्यवाद भारत।'' कंबोज सिविल सेवा के 1987 बैच की अखिल भारतीय महिला टॉपर और विदेश सेवा के 1987 की बैच की टॉपर थीं। उन्होंने दो अगस्त, 2022 को औपचारिक रूप से न्यूयॉर्क में भारत की स्थायी प्रतिनिधि/राजदूत का पदभार संभाला था।

PunjabKesari

कंबोज की सेवानिवृत्ति की घोषणा पर पूर्व राजदूतों से लेकर आम लोगों तक ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हिंदी, अंग्रेजी और फ्रेंच तीन भाषाएं बोलने वाली कंबोज ने 1989 से 1991 तक पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में तृतीय सचिव के रूप में अपनी राजनयिक यात्रा शुरू की थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News