दिल्ली में मार्को रुबियो का भावुक बयान चर्चा में, बोले “100 साल बाद मेरे नाती-पोते भारत आएंगे तो…”
punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 02:09 PM (IST)
Washington: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) इस समय चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के नए सपोर्ट एनेक्स और कॉन्सुलर विंग के उद्घाटन समारोह में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। रुबियो ने नई इमारत पर लगी आधिकारिक पट्टिका का अनावरण करते हुए मुस्कुराकर कहा, “ये मेरी पहली पट्टिका है।
🚨 BOOM! Secretary of State Marco Rubio just dropped his FIRST official plaque at the U.S. Embassy in New Delhi and it’s pure GOLD!
— Gunther Eagleman™ (@GuntherEagleman) May 23, 2026
Rubio rips off the cover, smiles big and says: “That’s my first plaque! So like 100 years from now when my great-grandkids come visit India,… pic.twitter.com/jkis8WGgN9
अब से 100 साल बाद जब मेरे पोते-पोतियां भारत घूमने आएंगे, तो वो इस पट्टिका को देखेंगे। ये बहुत शानदार होगा।” उनके इस बयान को भारत-अमेरिका रिश्तों की गर्मजोशी और व्यक्तिगत जुड़ाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह नई सुविधा अमेरिकी और भारतीय लोगों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और इससे दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत होगी।रुबियो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नया कॉन्सुलर विंग वीजा प्रोसेसिंग, स्क्रीनिंग और सुरक्षा जांच को और मजबूत करेगा।
उन्होंने कहा कि हर वीजा फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होता है और यहां काम करने वाले अधिकारी “अमेरिका फर्स्ट” नीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। भारत दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी और मार्को रुबियो के बीच भी अहम बैठक हुई। बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, ऊर्जा सुरक्षा, सप्लाई चेन, नई टेक्नोलॉजी, रक्षा सहयोग और व्यापार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। रुबियो ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया। रुबियो का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और अमेरिका इंडो-पैसिफिक, ऊर्जा सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और QUAD सहयोग को लेकर तेजी से करीब आ रहे हैं।
