हमारा देश महान बनेगा लेकिन कोई हिटलर पैदा नहीं होने देंगे: मोहन भागवत

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2016 - 03:11 PM (IST)

पुणे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने आज हिंदू राष्ट्रवाद को फासीवाद करार दिए जाने संबंधी आलोचना का परोक्ष रूप से जवाब देते हुए कहा कि भारत एक महान देश तो बनेगा लेकिन इस प्रक्रिया में कोई हिटलर पैदा नहीं होने देंगे।
 
संत तुकाराम के जन्मस्थान डेहू में एक वैदिक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर भागवत ने कहा, भारत विश्व के कुछ प्राचीन देशों में शामिल है और जब हम प्राचीन हैं तो शेष विश्व के लिए बड़े भाई की तरह हैं। आध्यात्मिकता की समृद्ध विरासत और महान संतों के मार्गदर्शन में हम विश्व नेता का दर्जा हासिल करेंगे।
 
उन्होंने कहा, भारत को एक बड़ा और महान देश बनना ही है। बहरहाल, बड़े बनने की इस प्रक्रिया में कोई हिटलर पैदा नहीं होगा। आर.एस.एस प्रमुख ने कहा, बुद्ध पैदा होंगे, शंकराचार्य पैदा होंगे और संत पैदा होंगे। हमारे पास सभी संसाधन हैं। हमें महानता हासिल करने के लिए जरूरत है तो केवल समर्पित लोगों और समाज की।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News