कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन- अब तमिलनाडु में सख्ती, सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 01:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब कई राज्यों में एक बार फिर से कोरोना पाबंदियां लौट आई हैं। दिल्ली, पंजाब के बाद अब तमिलनाडु में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। तमिलनाडु में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना के 13 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या अब 256 हो गई है। राज्य में कुल 3415109 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है।

 

दिल्ली में भी 500 रुपए जुर्माना
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 

 

पंजाब-हरियाणा में भी मास्क जरूरी
पंजाब सरकार ने लोगों को भीड-भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की सलाह दी। पंजाब सरकार के गृह एवं न्याय विभाग की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है कि बसों, ट्रेनों, हवाई जहाजों, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, डिपार्टमेंटल स्टोर, कार्यालयों और कक्षाओं जैसे बंद वातावरण में मास्क पहनना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे पहले हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के चार जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में प्रशासन ने भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मास्क लगाने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News