झारखंड : लॉकडाउन में मास्क नहीं लगाने वाले 31 हजार लोगों से वसूला गया 25 लाख रुपए जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 02:35 AM (IST)

 रांचीः झारखंड में 23 अप्रैल से लागू लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले 31,131 लोगों से 25 लाया रुपए जुर्माना वसूला है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर, मास्क नहीं लगाने वालों से कुल 25,01,940 रुपये जुर्माना वसूला गया है। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक 4,23,600 रुपए जमशेदपुर में 978 लोगों से वसूले गए। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते दुष्परिणाम को रोकने के लिए लॉकडाउन को 13 मई तक बढ़ाने का फैसला आज ही लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News