कांग्रेस 1984 के दोषी को 'रोल मॉडल' बता रही है: RP Singh
punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 03:12 PM (IST)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि जिस पार्टी के लिए एक हत्यारा "रोल मॉडल" हो सकता है, उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को "रोल मॉडल" और "कभी न भर पाने वाला नुकसान" बता रही है, जिससे यह साफ हो जाता है कि कांग्रेस 1984 की दुखद घटना को किस नजरिए से देखती है।
RP सिंह ने पोस्ट शेयर कर लिखा-
आर.पी. सिंह ने 'X' पोस्ट करते हुए कहा, "अगर एक कातिल कांग्रेस के लिए 'रोल मॉडल' हो सकता है, तो उस पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है जिसके अपने प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिल्ली में लगभग 3,000 बेगुनाह सिखों की हत्या को यह कहकर सही ठहराने की कोशिश की थी कि 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है।''
<
कांग्रेस के लिए एक हत्यारा “रोल मॉडल” हो सकता है तो फिर उस पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है, जिसके अपने प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिल्ली में करीब 3,000 निर्दोष सिखों की हत्या को यह कहकर सही ठहराने की कोशिश की थी
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) August 21, 2026
“जब बड़ा पेड़ गिरता है, धरती हिलती है।”
जिन परिवारों ने अपने…
>
उन्होंने आगे लिखा, "जिन परिवारों ने अपने बेटे, पति, पिता और भाई खो दिए, जिनके अपनों को ज़िंदा जला दिया गया। उनके लिए यह 'धरती का छोटा सा हिलना' नहीं था, यह उनकी पूरी ज़िंदगी की तबाही थी और आज जब कांग्रेस के नेता 1984 के सिख नरसंहार के दोषी सज्जन कुमार को 'रोल मॉडल' और 'कभी न भरने वाला नुकसान' कहते हैं, तो वे साफ़ दिखा रहे हैं कि कांग्रेस 1984 को कैसे देखती है।" उन्होंने कहा, "हम 1984 को कभी नहीं भूलेंगे। "दिल्ली में लगभग 3000 बेगुनाह सिख मारे गए। उनके खून और उनके परिवारों का दर्द किसी भी राजनीतिक श्रद्धांजलि से मिटाया नहीं जा सकता। 1984 के गुनहगारों की बड़ाई करके कांग्रेस पीड़ित परिवारों के ज़ख्मों पर नमक छिड़क रही है।"
