'सत्ता वोटों से मिलती है परिवार की विरासत से नहीं', RP Singh ने विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 11:00 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए विपक्ष द्वारा की गई 'मॉक संसद' को राजनीतिक नौटंकी बताया है। उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा कि 'मॉक संसद' की राजनीतिक नौटंकी आज देखने को मिली है और शायद साल 2029 में 'मॉक शपथ ग्रहण समारोह' भी देखने को मिले।

आर.पी. सिंह ने विपक्ष के राजनीतिक सपनों पर तंज कसते हुए कहा कि उस नकली शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी और राहुल गांधी मंच पर प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे होते और पूरा विपक्षी गठबंधन उनके पीछे ताली बजा रहा होता।

बीजेपी प्रवक्ता ने साफ शब्दों में कहा कि देश की ताकत लोगों के वोट से आती है, किसी परिवार की विरासत से नहीं। उन्होंने विपक्ष की राजनीतिक सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र के नाम पर परिवारवाद का जश्न मनाना उनकी राजनीतिक सोच की हद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News