दिल्ली के चिड़ियाघर में ''थोड़ी खुशी, थोड़ा गम'', 18 साल बाद रॉयल बंगाल टाइगर ने 5 शावकों को दिया जन्म, तीन की मौत
punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 08:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः रॉयल बंगाल टाइगर सिद्धि ने 18 साल बाद दिल्ली के चिड़ियाघर में पांच शावकों को जन्म दिया। इनमें तीन शावकों को जन्म दिया, जबकि दो शावक जीवित हैं। दोनों शावक टाइगर सिद्धि के साथ हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। नवजात शावक अभी पूरी तरह मां के दूध पर निर्भर हैं और सिद्धि उनको फीडिंग करा रही है। टाइगर सिद्धि और शावक सीसीटीवी की निगरानी में हैं। बता दें कि नई दिल्ली के चिड़ियाघर में चार रॉयल बंगाल टाइगर हैं। इनके नाम करण, सिद्धि, अदिति और बरखा हैं।