शिक्षा देने के नाम पर होता था महिलाओं का शोषण, रात में गूंजती थीं चीखें

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2017 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्ली: रोहिणी स्थित आध्यात्मिक विश्व विद्यालय आश्रम में रह चुकी महिलाओं ने खुलासे किए हैं कि आश्रम में महिलाओं को अध्यात्म, धर्म, योग आदि की शिक्षा देने के नाम पर उनके साथ शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया जाता था। देर रात आश्रम में महिलाओं के चिल्लाने की आवाजें लगातार आतीं रहती थी। महिलाओं को अध्यात्म की ओर ले जाने के नाम पर उन्हें बरगलाया जाता था। महिलाओं को इंजेक्शन लगाए जाते थे जिसके बाद उन्हें होश ही नहीं रहता था। शुक्रवार को आश्रम में महिला चिकित्सकों के साथ-साथ पुरुष चिकित्सकों की भी एक टीम पहुंची और महिलाओं की जांच की। 

आश्रम को दिल्ली पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले रखा है जिसके चलते किसी भी व्यक्ति को आश्रम के भीतर जाने की इजाजत नहीं है। राजस्थान में रहने वाली 23 वर्षीय लड़की दुर्गेश द्वारा इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद चौंकाने वाली बातें सामने आईं है जिससे आश्रम और उसके भीतर होने वाले कार्य सवालों के घेरे में है। आश्रम में धर्म-कर्म के नाम पर क्या होता था और क्या नहीं, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। 

युवती दुर्गश के परिजनों ने जो बातें बताई हैं, उसके मुताबिक उनकी बेटी नौ नवम्बर को आश्रम में आई थी। वो प्लानी योग सेंटर में योग सीखते जाती थी जहां पर उसकी मुलाकात आनंद कुमार के नाम के व्यक्ति के साथ हुई। वो उसे बरगला कर अपने साथ कहीं ले गया जिसके बाद वो लापता हो गई। परिजनों ने राजस्थान पुलिस को संपर्क कर अपनी बेटी को लाख ढूंढऩे की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल सका। रोहिणी आश्रम में रह चुकी कुछ पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कुछ समय पहले एक लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता प्रियंका ने बताया कि इतना हीं नहीं एक युवती ने नग्नवस्था में आश्रम से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी लेकिन उसे बचा लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News