मणिपुर के पूर्व CM के घर पर रॉकेट हमला, बुजुर्ग शख्स की मौत, पांच अन्य घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 07:14 AM (IST)

इंफालः मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के रिहाइशी इलाके मोइरांग में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध उग्रवादियों के बम हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास के परिसर में यह रॉकेट गिरा। शुक्रवार को जिले में दागा गया यह दूसरा रॉकेट है। 

अधिकारी ने कहा, "बम फटने के समय बुजुर्ग व्यक्ति परिसर में कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी कर रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।" विस्फोट में 13 वर्षीय लड़की सहित पांच अन्य घायल हो गए। यह रॉकेट आईएनए मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर एक स्थान पर गिरा। 

आजाद हिंद फौज (आईएनए) के लेफ्टिनेंट कर्नल शौकत अली ने 14 अप्रैल, 1944 को मोइरांग में आईएनए के सर्वोच्च कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मार्गदर्शन में पहली बार भारतीय धरती पर स्वतंत्र भारत का तिरंगा झंडा फहराया था। इससे पहले दिन में, राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित ट्रोंगलाओबी में एक रॉकेट दागा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News