दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और कार की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 10:42 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) टोल प्लाजा के पास एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को दुर्घटना की सूचना सुबह 7:05 बजे मिली। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार पांच लोग दिल्ली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News