Maha Kumbh: दर्दनाक हादसा: महाकुंभ से लौट रहे 9 लोगों की मौत, सड़क पर बिखर गए शव के टुकड़े

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2025 - 03:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना इतनी भीषण थी कि छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। मृतकों में एक बच्ची, चार महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर अपने घर गोरखपुर लौट रहे थे।

हादसे के बाद अफरा-तफरी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर डीएम आर्यका अखौरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।

हादसे की भयावहता: शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई शव सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने शवों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची रही और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

एक ही गांव के थे सभी मृतक

इस हादसे में हरदीचक गांव, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह
  2. नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह
  3. सुधा चौरसिया (55) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया
  4. सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता
  5. लीलावती (40) पत्नी सिधु गुप्ता
  6. श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह
  7. पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव
  8. गुलाबी देवी (45) पत्नी रविंद्र यादव

कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में 14 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • आर्यन सिंह (20) पुत्र जयप्रकाश सिंह
  • रामआश्रय (65) पुत्र विनेश्वर यादव
  • अंश यादव (13) पुत्र राजेश यादव
  • घूरहू गुप्ता (58) पुत्र स्व. सोमई गुप्ता
  • गंगा (55) पुत्र श्रीपूजन
  • आदित्य (8) पुत्र अनिल
  • वंदना सिंह (45) पत्नी अमर सिंह
  • मुन्नी सिंह (40) पत्नी सोनू सिंह
  • धानमती (30) पत्नी नारायण सिंह
  • सोमारी (55) पत्नी घूरहू
  • गुंजा (50) पत्नी सुरेंद्र
  • अंशिका सिंह (12) पुत्री अमर सिंह
  • सुभावती (40) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया
  • लालदेवी (55) पत्नी गोविंदा

पुलिस जांच में जुटी, डंपर चालक फरार

हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, लेकिन डंपर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है

शोक में डूबा गांव, प्रशासन से मुआवजे की मांग

इस भीषण दुर्घटना से पूरा हरदीचक गांव शोक में डूब गया है। परिजनों ने प्रशासन से मृतकों के लिए मुआवजे की मांग की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि घायलों का समुचित इलाज कराया जाएगा और पीड़ित परिवारों को सहायता दी जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News