अंबानी परिवार संग डांस करते-करते फटी Rihanna की ड्रेस, भरी महफिल में हुई oops moment की शिकार, देखें Video

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 12:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पॉप सिंगर रिहाना अरबपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले संगीत फंक्शन में अपनी पर्फोर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। जामनगर शहर में एक रोमांचक नजारा देखने को मिला जब वैश्विक संगीत आइकन ने शानदार पर्फोर्मेंस दी। 

 रिहाना चमकीले गुलाबी रंग के केप के साथ हल्के हरे रंग की पोशाक में आकर्षक लग रही थी। वह भारतीय आभूषणों से सजी हुई थी जिसमें कई हार और झुमके शामिल थे। इस बीच अंबानी परिवार ने रिहाना का स्टेड पर आकर वेलकम किया। लेकिन इस दौरान रिहाना के साथ उप्स मूमेंट हो गई। उनकी ड्रेस फटी हुई नज़र आई।  जैसे ही उन्होंने नीता अंबानी और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ मंच साझा किया, मंच पर रिहाना की पोशाक के फटने की एक तस्वीर वायरल हो गई।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🇬🇪🇧🇧 (@ramofenty)

इस शादार रात की थीम 'एन इवनिंग इन एवरलैंड' थी और ड्रेस कोड 'एलिगेंट कॉकटेल' था। जैसे ही रिहाना जामनगर हवाईअड्डे से बाहर निकली। उनसे कॉन्सर्ट और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बारे में पूछा गया जिस पर जवाब दिया गया, "यह सबसे अच्छा था, भारत वापस आने के लिए इंतजार नहीं कर सकती, बेबी।" यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें यहां रहना पसंद आया, उन्होंने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा।" इवेंट में उनके गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🇬🇪🇧🇧 (@ramofenty)

इससे पहले यह खबर आई थी कि रिहाना को परफॉर्म करने के लिए बहुत ज्यादा रकम दी गई थी। मेलऑनलाइन के अनुसार, ग्रैमी विजेता गायक ने 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारी भरकम फीस ली, जो लगभग 41.4 करोड़ रुपये है। यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि अंबानी ने पहले 2018 में अपनी बेटी ईशा की शादी में प्रदर्शन करने के लिए बेयॉन्से को 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।

गौरतलब है कि 2021 में, रिहाना ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देने के लिए भारत में सुर्खियां बटोरीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🇬🇪🇧🇧 (@ramofenty)

जानकारी के लिए बता दें कि अनंत और राधिका की सगाई 19 जनवरी, 2023 को मुंबई में एक पारंपरिक गुजराती समारोह जिसे गोल धना के नाम से जाना जाता है, में हुई। शादी से पहले का उत्सव बुधवार को 'अन्न सेवा' के साथ शुरू हुआ। जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवाड गांव में, अंबानी परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों को पारंपरिक गुजराती भोजन परोसा। लगभग 51,000 निवासियों को भोजन परोसा जाएगा, जो मूल समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News