दुल्हन के अजीबोगरीब ‘फिश हेयरस्टाइल’ ने लूटी महफिल, Video को देख चकराए लोग

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कहा नहीं जा सकता। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन के अजीबोगरीब हेयरस्टाइल को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। यह हेयरस्टाइल इतनी अनूठी है कि इसे देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स तरह-तरह के मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

दिल्ली के हेयर स्टाइलिस्ट की 'फिश हेयरस्टाइल'

बताया जा रहा है कि यह हेयरस्टाइल एक दुल्हन को तैयार करते वक्त बनाया गया था। दिल्ली के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट ऋषव तिवारी ने इस हेयरस्टाइल को बनाया है। ऋषव तिवारी ने इसे 'फिश हेयरस्टाइल' का नाम दिया है। इंस्टाग्राम पर इस हेयरस्टाइल का वीडियो शेयर होते ही यह जंगल की आग की तरह फैल गया और अब तक इसे 83 मिलियन (8 करोड़ 30 लाख) से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

शादी में दुल्हन से ज़्यादा हेयरस्टाइल पर टिकी निगाहें

शादी के मौके पर आमतौर पर दुल्हन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचती है लेकिन इस बार उसके पूरे लुक से ज़्यादा उसकी हेयरस्टाइल ने लोगों को हैरत में डाल दिया। इंटरनेट पर इस हेयरस्टाइल को देखकर लोग सोचने लगे कि क्या सच में ये हेयरस्टाइल मछली जैसी है या कुछ और?

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rishav Tiwari (@rishav_hairstylist_official)

 

 

सोशल मीडिया पर मज़ेदार रिएक्शन

इस वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों के मजेदार रिएक्शन सामने आए हैं। किसी यूज़र ने लिखा, "सिर्फ एक सवाल, क्यों?" वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, "एक हेयरस्टाइल मछली बन गया CHAPAK।" एक और यूज़र ने तो यह तक पूछ लिया, "क्या समंदर में है क्या शादी?" ये कमेंट्स दर्शाते हैं कि लोगों को यह हेयरस्टाइल कितनी अजीब लगी।

हेयरस्टाइलिस्ट की 'क्रिएटिविटी' पर सवाल

हालांकि हेयरस्टाइलिस्ट की मंशा कुछ अलग और नया करने की रही होगी लेकिन सोशल मीडिया पर इस हेयरस्टाइल को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। इसके बावजूद इस वीडियो को 83 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिलना खुद में एक बड़ी बात है जो दिखाता है कि अजीब और अनोखी चीज़ें सोशल मीडिया पर कितनी जल्दी वायरल हो जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News