Modi Cabinet Reshuffle: दिल्ली में बड़ी सियासी सर्जरी की तैयारी, मोदी कैबिनेट और बीजेपी संगठन में जल्द होगा बंपर फेरबदल

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 12:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की राजनीति गलियारों में बड़ी हलचल चल रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मोदी कैबिनेट में बदलाव होने वाला है।  आगामी 2029 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए टीम के नए रुप को तैयार किया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि पार्टी में कुछ फेरबदल किए जा सकता हैं और कुछ नए चेहरों को जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा खराब परफॉर्मेंस वाले कुछ मंत्रियों की विदाई भी तय मानी जा रही है।

एनडीए के नए साथियों को 'गिफ्ट' देने की तैयारी

पिछले कुछ समय में पार्टी में कुछ नए चेहरे जुड़े हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे नाम नए कैबिनेट मंत्रियों की रेस लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है। वहीं पश्चिम बंगास से टीएमसी से दूरी बना चुके कुछ खास संसद जैसे सुदीप बंदोपाध्याय, शताब्दी राय और काकोली घोष जैसे कद्दावर नेताओं के नामों पर गंभीरता से विचार हो रहा है। ऐसी उम्मीद जताई दजा रही है कि इनमें से भी किसी को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 

मंत्रियों की संगठन में होगी 'घर वापसी'

इसी के साथ ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली से कुछ मंत्रियों को उनके पदों से हटाया जा सकता है। पार्टी पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा जैसे सीनियर नेताओं को वापिस भेज कर चुनाव सुधारने की कोशिश करने वाली है,ताकि युवाओं को आगे लाया जा सकेगा। इसके अलावा पार्टी द्वारा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। ऐसी उम्मीद है कि पार्टी में एक- दो नई महिला उपाध्यक्षों की एंट्री हो सकती है। इसके साथ ही, पहाड़ी राज्यों (हिमाचल प्रदेश) और पूर्वोत्तर (त्रिपुरा) के सीनियर नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर क्षेत्रीय असंतोष को दूर करने की कोशिश की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News