गणतंत्र दिवस 2020: वीरता पुरस्कारों की घोषणा, जम्मू कश्मीर सबसे आगे

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 10:43 PM (IST)

नई दिल्लीः देश के 71वें गणतंत्र दिवस से पहले वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी सरकार की ओर से शनिवार को जारी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 4 राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी), 286 वीरता पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा 93 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, और 657 को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया है।108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक वीरता पदक प्रदान किए गए हैं और इसके बाद सीआरपीएफ को 76 पदक मिले हैं। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्र शासित पुलिस कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियानों में निरंतर शामिल रही है, जिसे तीन शीर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी मिले हैं, जबकि सीआरपीएफ को एक राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) मिला है।

 

जानकारी के मुताबिक, उप सेना प्रमुख एसके सैनी, नॉर्थन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह समेत 19 अफसरों को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित हुए। जम्मू कश्मीर पुलिस को वीरता के लिए 105 पुलिस पदक (पीएमजी) और तीन पीपीएमजी दिए गए हैं। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 75 पीएमजी मिले हैं। इसे एक पीपीएमजी (मरणोपरांत) मिला है। केंद्रशासित क्षेत्र में आतंकवाद रोधी ड्यूटी में सीआरपीएफ भी तैनात है। झारखंड पुलिस को 33 पीएमजी दिए गए हैं। इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के आसपास की जाती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ashish panwar

Recommended News

Related News