भारत के महान गणराज्य की झलक इतिहास की सबसे बड़ी महामारी के बीच देखी गई: केजरीवाल
punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 12:25 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और "किसानों, कोरोना योद्धाओं तथा देश के सैनिकों की प्रतिबद्धता और संघर्ष" को सलाम किया। एक वीडियो संदेश में, केजरीवाल ने कहा कि भारत के महान गणराज्य की झलक और उसकी एकता की ताकत पिछले एक साल में विभिन्न मौकों पर देखी गई है।
कोरोना वॉरियर, सफ़ाई कर्मचारी, जवान और किसान। इस गणतंत्र दिवस देश के इन नायकों को सलाम।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 26, 2021
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🇮🇳#HappyRepublicDay2021 pic.twitter.com/vkLohb4qQJ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देखा कि डॉक्टर और नर्सें अपनी जिंदगियों को खतरे में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। हमने देखा कि सफाई कर्मी साफ-सफाई बनाए रखने में जुटे हुए हैं। बहादुर सैनिक देश की रक्षा कर रहे हैं और हमने हमारे अन्नदाताओं की प्रतिबद्धता और संघर्ष को देखा जो मानवजाति के इतिहास की सबसे बड़ी महामारी के बीच इस महान लोकतंत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरा भारत देश के "सच्चे सेवकों" को सलाम करता है जो मुश्किल समय में दृढ़ बने रहे। उन्होंने कहा कि नई आशाओं और आकांक्षाओं के साथ, दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र की 72 वीं वर्षगांठ पर आप सभी को बधाई।