तमिलनाडु: तेज हवाओं से समुद्र में पलटी नाव, जान बचाने को पानी में कूदे 7 मछुआरे, डरावना Video आया सामने
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 12:55 PM (IST)
तमिलनाडु : तमिलनाडु में तूतीकोरिन तट के करीब रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। समुद्र में अचानक चली तेज हवाओं के कारण संतुलन बिगड़ने से मछुआरों की एक नौका पानी में पलटकर डूब गई। हालांकि नाव पर सवार सभी सात मछुआरों ने सूझबूझ दिखाते हुए समुद्र में छलांग लगा दी जिन्हें पास मौजूद एक अन्य नौका के मछुआरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे का डरावना वीडियो भी सामने आया है।
सूत्रों ने बताया कि नौका समुद्र में डूब गई लेकिन चालक दल के सभी सदस्य पानी में कूद गए और पास से गुजर रही मछली पकड़ने की एक अन्य नौका को पकड़ लिया जिससे उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि डूबी हुई नौका तूतीकोरिन के पास थरुवैकुलम गांव के सुगिर्थन की थी। यह नौका दो दिन पहले सात मछुआरों को लेकर समुद्र में गई थी। इस गांव के अधिकांश लोग मुख्य रूप से मछली पकड़ने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: मनोरंजन जगत से आई बुरी खबर: इस Famous Actor ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा बड़ा झटका
स्थानीय सूत्रों के अनुसार जब मछुआरे पुन्नाकयाल और तिरुचेंदूर के बीच समुद्र में जाल डाल रहे थे तभी अचानक तेज हवाएं चलने लगीं जिससे नौका का संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि नौका को डूबता देख सुगिर्थन और चालक दल के छह अन्य सदस्य समुद्र में कूद गए।
Tamil Nadu: 7 fishermen were rescued after their boat capsized off the Tuticorin coast due to strong winds while fishing between Punnakayal & Tiruchendur. A nearby mechanised fishing boat rescued all 7 Fisheries Dept & Coastal Security Group police have launched an investigation pic.twitter.com/NzrlWCxb1v
— Gummalla Lakshmana (@GUMMALLALAKSHM3) August 2, 2026
वीडियो के अनुसार पास में काम कर रही एक मशीनीकृत नौका पर सवार मछुआरों ने उन्हें देखा और सातों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मत्स्य विभाग और तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) पुलिस के अधिकारियों ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
