RBI ने घटाया रेपो रेट, बैंक की FD पर भी ब्याज कम...ये सरकारी स्कीमें अब भी दे रही हैं जबरदस्त फायदा
punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 08:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में कटौती की है। इस बार रेपो रेट में 0.25% की कमी की गई है, जिससे अब यह 6% हो गया है। इसके बाद कई बैंकों ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में कटौती कर दी है।
अब ज़्यादातर बैंकों की 1 साल की FD पर ब्याज दरें 6.6% से 6.85% के बीच हैं। जैसे कि:
- SBI: 6.7%
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 6.75%
- बैंक ऑफ बड़ौदा: 6.85%
- HDFC बैंक: 6.6%
- ICICI बैंक: 6.7%
सीनियर सिटीज़न को इन ब्याज दरों पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है।
सरकारी स्मॉल सेविंग्स स्कीमें अभी भी ज्यादा ब्याज दे रही हैं, जो 6.7% से लेकर 8.2% तक है। खासकर दो स्कीमें निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा दे रही हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
- इसमें 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है।
- यह ब्याज सालाना कंपाउंड होता है।
- यह योजना बेटी के भविष्य के लिए बनाई गई है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
- इस पर भी 8.2% ब्याज मिल रहा है।
- ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है।
- इसमें कम से कम ₹1000 और अधिकतम ₹30 लाख तक निवेश किया जा सकता है।