राउत ने सत्ता के दुरुपयोग के लिए भाजपा नीत केंद्र पर कसा तंज, कही ये बात

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 02:37 AM (IST)

मुंबईः शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने और निर्दोष लोगों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने के लिए तंज कसा। राउत ने केंद्र की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह अस्वस्थ राजनीति है, क्योंकि सत्ताधारी पार्टी हमेशा के लिए सत्ता में नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव के बाद स्थिति बदल सकती है। 

एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव के बाद प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियां भाजपा नेताओं पर छापेमारी कर सकती हैं। उन्होंने बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम लिए बिना ‘गांजा गांजा' चिल्लाने के लिए भाजपा पर मौखिक रूप से हमला किया और केंद्र सरकार से उचित प्रक्रियाओं का पालन करने और उसका नाकर परीक्षण करने को कहा। 

गौरतलब है कि आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने क्रूज शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था और उसके कब्जे से कथित तौर पर गांजा जब्त किया गया था। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना' में अपने साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक' में, शिवसेना सांसद ने विशेष रूप से महाराष्ट्र में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को खत्म करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के लिए भाजपा पर हमला किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News