Ration Card e-KYC Deadline: 15 दिनों के बाद Inactive हो जाएगा आपका राशन कार्ड! जल्दी से करवा लें ये काम
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 01:14 PM (IST)
Ration Card e-KYC Deadline: अगर आप राशन कार्ड होल्डर हैं और सरकारी राशन योजना का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक सख्त डेडलाइन जारी की है, जिसे नजरअंदाज करना आपकी जेब और रसोई दोनों पर भारी पड़ सकता है।
इस दिन के बाद बंद हो जाएगा राशन कार्ड
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने साफ किया है कि 28 फरवरी 2026 तक सभी राशन कार्ड धारकों को अपनी E-KYC और आधार लिंकिंग का काम पूरा करना जरूरी है। अगर आप इस तारीख तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आपका राशन कार्ड Inactive किया जा सकता है, जिससे आपको मिलने वाला फ्री गेहूं और चावल मिलना बंद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- ₹17,000 में सोने की अंगूठी! क्या 1 ग्राम गोल्ड रिंग खरीदना फायदे का सौदा है?
कैसे करें अपडेट?
1. घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें अप्लाई
- अपने राज्य के खाद्य विभाग (PDS Portal) की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां 'Link Aadhaar with Ration Card' या 'E-KYC' के विकल्प को चुनें।
- अपना राशन कार्ड और आधार नंबर दर्ज करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें और सबमिट करें।
- साथ ही, सरकार के आधिकारिक ऐप 'मेरा राशन' (Mera Ration) के माध्यम से भी फेस ऑथेंटिकेशन (Face e-KYC) कर सकते हैं।
2. दुकान पर जाकर ऑफलाइन
- अपने नजदीकी राशन डीलर (PDS Shop) के पास जाएं।
- साथ में परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी ले जाएं।
- डीलर की ई-पॉश (e-POS) मशीन पर अपना अंगूठा (Biometric) लगाएं।
- यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएगी केंद्र सरकार: सूत्र
KYC नहीं कराया तो क्या होगा?
परिवार के जिस सदस्य का आधार लिंक नहीं होगा, उसका नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा। राशन के साथ-साथ आयुष्मान भारत जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आ सकती है।
अपडेट कराने के फायदे
एक बार लिंक होने के बाद आप देश के किसी भी राज्य की किसी भी सरकारी दुकान से अपना अनाज ले सकेंगे। इससे सिस्टम से फर्जी लाभार्थियों का नाम हटेगा और असली जरूरतमंदों को उनका पूरा हक मिलेगा।
