रतन टाटा की हालत गंभीर, अस्पताल में करवाया गया भर्ती : सूत्र

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारत के सबसे बड़े समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर है और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। बुधवार को दो सूत्रों ने यह जानकारी दी।

86 वर्षीय टाटा ने सोमवार को कहा कि वह अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण नियमित चिकित्सा जांच से गुजर रहे हैं। बुधवार को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी के लिए किए गए अनुरोध पर टाटा के प्रतिनिधि ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News