युवती ने किया किशोर का रेप, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2016 - 06:04 PM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बेहद हैरान करने वाला रेप का एक मामला सामने आया है। जहां दुष्कर्म के आरोप में एक युवती गिरफ्तार हुई है। महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामला ग्रेटर कैलाश इलाके का है। युवती ने फर्जी दुष्कर्म के मामले में किशोर के खिलाफ इसी साल जून में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बालसुधार गृह भेज दिया था। जब पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की तो किशोर न्यायालय के आदेश के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत युवती पर कार्रवाई करने को कहा, इसके बाद गुरुवार को युवती को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि इसी साल जून महीने में युवती ने नाबालिग को बालिग बताकर गे्रटर कैलाश थाने में फर्जी दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती ने 17 साल के किशोर पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा दिया, लेकिन शादी नहीं की। बाद में उसने शादी करने से भी इंकार कर दिया। साथ रहते हुए जब किशोर ने शादी से इंकार किया तो उसने दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले की छानबीन करने पुलिस जब झारखंड पहुंची तो स्कूल से पता चला कि आरोपी बालिग नहीं बल्कि नाबालिग है, उसकी उम्र 17 साल है। इस दौरान किशोर न्यायलय ने सुनवाई के दौरान कहा कि यौन शोषण युवती का नहीं बल्कि नाबालिग का हुआ है। ऐसे में युवती पर केस होना चाहिए। जिसके बाद ग्रेटर कैलाश पुलिस ने युवती को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News