जम्मू-कश्मीर में दुष्कर्म का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 03:09 PM (IST)


जम्मू : जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के रियासी इलाके में एक महिला को कथित तौर पर अगवा करके उसके साथ दुष्कर्म करने के 17 माह पुराने एक मामले में आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि रियासी में माहोर क्षेत्र में चकलास-जमासलन गांव के बशीर अहमद पर आरोप है कि उसने दिसंबर 2019 में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। अपराध करने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लंबे समय से छिप रहा था। बशीर दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित इलाकों में लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा, इसलिए वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था।

 

पुलिस ने बशीर के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद उसे शोपियां जिले से गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक जांच, चिकित्सकीय जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर बशीर के खिलाफ मामला पहले ही साबित हो चुका था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News