VIDEO: बाइक पर लड़के के साथ रोमांस करती नजर आई रानू मंडल, लोग बोले- रानू को मिल गया उसका कानू
punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 04:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रानू मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई है। इस बार रानू एक लड़के के साथ रोमाटिंग गाने को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही है। सोशल मीडिया पर रानू मंडल के नए अंदाज को लेकर लोग भी खूब मजे ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि रानू को उनका का कानू मिल गया है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, रानू मंडल एक लड़के के साथ बाइक के पीछे बैठी हुई दिखाई दे रही है। रानू पीछे बैठी कुछ गुनगुना रही है और लड़का गाना गुनगुनाने की एक्टिंग कर रहा है। रानू की बारें में बताएं तो वह अक्सर वीडियो में अपना मजाक बनवाती रहती है। लेकिन इस बार लोग उनसे और साथ में बैठे लड़के दोनों पर भड़के हुए हैं। लोगों का कहना है कि ये लड़का अपनी मां की उम्र की औरत के साथ रोमांटिक गाने पर रील बना रहा है। शर्म आनी चाहिए...आजकल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Rohan Shaw नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अबतक 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने दोनों को बिक्रम बेताल कहा है। वहीं एक ने कहा कि, आखिरकार रानू को उनका का कानू मिल ही गया है।