‘रामायण' को मिल रहा करोड़ों लोगों का प्यार, TRP में तोड़ दिए सारे रिकार्ड

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2020 - 11:16 AM (IST)

नेशनल डेस्क: करीब तीन दशक पुराने व अपने जमाने में बेहद लोकप्रिय रहे धारावाहिक रामायण के पुन: प्रसारण के महज चार शो को देश भर में 17 करोड़ लोगों ने देखा है। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल) के अनुसार हिंदी में यह अभी तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया है। सरकार ने देश में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान इस धारावाहिक को पुन: प्रसारित करने का फैसला किया है। इसे पिछले शनिवार से प्रसारित किया जा रहा है। 

PunjabKesari

पीआईबी ने वीरवार को ट्वीट किया कि BARC के मुताबिक, हमने 2015 से टीवी ऑडियंस को मीजर करना शुरू किया। उस वक्‍त से किसी भी हिंदी जीईसी शो को इतनी ज्‍यादा रेटिंग नहीं मिली है जितनी रामायण के री-टेलिकास्‍ट को मिली है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने भी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी रेकॉर्ड बना दिया है। इससे साफ है कि कोरोना से लड़ाई के दौरान घरों में लोग रामायण देखना पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

रामायण का प्रसारण 28 मार्च से शुरू हुआ है और ये हर रोज दिन में दो बार प्रसारित हो रही ह। दोनों समय दो अलग-अलग एपिसोड प्रसारित होते हैं यानी दर्शको को एक ही दिन में दो एपिसोड देखने को मिल रहे हैं। रामायण के अलावा दूरदर्शन पर महाभारत को भी दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ और शो जैसे सर्कस, शक्तिमान, बुनियाद, श्रीमान श्रीमती और देख भाई देख भी दूरदर्शन पर लौट आए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News