Congrats Ram Charan-Upasana: पापा बने राम चरण, उपासना ने बेटी को दिया जन्म...10 साल बाद आईं घर में खुशियां

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 09:02 AM (IST)

नेशनल डेस्क: फिल्म आरआरआर एक्टर राम चरण के परिवार के लिए आज बेहद खुशी भरे पल हैं। एक्टर राम चरण के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जी हां रामचरण की पत्नी उपासना ने बेटी को जन्म दिया है। वह सोमवार को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं और उन्होंने 20 जून की सुबह बेटी को जन्म दिया है।

 

शादी के 10 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने हैं। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, फैंस उन्हें ढेर सारे प्यार के साथ शुभकामनाएं दे रहे हैं। चिरंजीवी दादा बन चुके हैं और अब फैंस को उनके घर में ग्रैंड सेलिब्रेशन का इंतजार है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। फिलहाल परिवार की ओर से इस खुशखबरी को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News