सीमा हैदर के सपोर्ट में उतरी Rakhi Sawant, बोलीं- वो अब इंडिया की बहू, उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए
punjabkesari.in Saturday, Apr 26, 2025 - 11:49 AM (IST)

नेशनल डेस्क. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के नागरिकों को अपने देश वापस लौटने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा हैदर को भी पाकिस्तान लौटना होगा?
आपको याद दिला दें कि सीमा हैदर ने साल 2023 में गैरकानूनी तरीके से भारत में प्रवेश किया था। यहाँ आकर उन्होंने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली थी।
राखी सावंत ने किया सीमा हैदर का बचाव
केंद्र सरकार के पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के आदेश के बाद मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत सीमा हैदर के समर्थन में उतर आई हैं। राखी का कहना है कि सीमा हैदर अब भारत की बहू बन चुकी हैं और उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
राखी सावंत का इंस्टाग्राम वीडियो
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा- सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजा जाना चाहिए। वह सचिन मीणा की पत्नी हैं और उनके बच्चे की माँ हैं। वह सचिन से प्यार करती हैं। सचिन के बच्चे की माँ बनने के बाद वह अब भारतीय हो चुकी हैं। किसी भी महिला के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए। वह अब भारत की बहू हैं। इसलिए आप सीमा हैदर के साथ ऐसा गलत व्यवहार नहीं कर सकते। वीडियो में राखी आगे कहती हैं कि सीमा हैदर अब उत्तर प्रदेश की बहू हैं, इसलिए उन्हें भारत छोड़ने के लिए नहीं कहना चाहिए। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। क्या आप लोग समझ रहे हैं? अन्याय मत करो। हमें नहीं पता कि कौन सी साजिश चल रही है, भगवान ही जाने, लेकिन किसी मासूम के साथ गलत नहीं होना चाहिए। "सीमा हैदर इंडिया की बहू": राखी सावंत इसके अलावा राखी सावंत ने कहा, 'मैं मानती हूँ कि सीमा हैदर पाकिस्तानी हैं, लेकिन आज वह इंडिया की बहू हैं और सचिन मीणा से शादी करके हिंदू बन चुकी हैं। वह भारत के समर्थन में नारे लगाती हैं। वह भी एक बच्ची के रूप में। उन्हें एक देश से दूसरे देश नहीं भेजा जाना चाहिए। वह कोई फुटबॉल नहीं हैं कि आप उन्हें बाहर निकाल दें। मेरी आप सभी से विनती है।' सरकार का सख्त रुख गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए भारत छोड़ने का फरमान जारी किया है। इसके साथ ही वीजा सेवाओं को भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। अब यह देखना होगा कि इस आदेश का सीमा हैदर पर क्या असर होता है।