भाजपा नेताओं के साथ मस्ती करते दिखे राज्यवर्धन राठौड़, गाया यह खूबसूरत गाना(video)

punjabkesari.in Sunday, Aug 04, 2019 - 01:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्य वर्धन राठौड़ युवाओ के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर अकसर चर्चाओं में रहते हैं। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंगर और म्यूजिशियन बने दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ बाबुल सुप्रियो, मनोज तिवारी और रवि किशन भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

राज्य वर्धन राठौड़ ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहले तो बाबुल सुप्रियो बताते हैं कि ‘ये शाम मस्तानी’ गाना हिंदी में बनने से पहले बांग्ला में बना था। इसके बाद वह इस गाने को बंग्ला में गुनगुनाते हैं। उसके बाद राज्यवर्धन सिंह और मनोज तिवारी हिंदी में इसे गाते हैं। इसी बीच रवि किशन भी शामिल हो जाते हैं। इस दौरान राज्यवर्धन सिंह यह कहते हंसते हैं कि ये शाम नहीं है बल्कि सुबह है।

 

राठौर ने वीडियो के साथ लिखा कि राष्ट्र के समग्र विकास के लिए श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सांसदों की वर्कशॉप से ठीक पहले ऊर्जा की अनुभूति हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल ये सभी नेता भाजपा सांसदों के दो दिवसीय 'ओरियनटेशन कार्यक्रम' में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News