राजनाथ ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, कहा- अभिनेता सोनू सूद की आलोचना क्यों?

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 07:43 PM (IST)

नई दिल्लीः रक्षा मंत्री राजनाथि सिंह ने सोमवार को वर्जुचल रैली के जरिए महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की महाअघाड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि फिल्म अभिनेता सोनू सूद के कार्यों की सराहना करने के बदले महागठबंधन सरकार उनकी आलोचना कर रही है।

बता दें कि कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ हो रही है। वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना में सोनू सूद के मदद कार्य को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसके लिए बीजेपी पर निशाना साधा था। संजय राउत ने शिवसेना (के मुखपत्र सामना में सोनू सूद के मदद कार्य पर सवाल उठाते हुए रोखटोक कालम में लिखा है कि लॉकडाउन के दौरान अचानक सोनू सूद नाम का एक महात्मा तैयार हो गया है। इतने झटके और चतुराई के साथ किसी को महात्मा बनाया जा सकता है? राउत ने प्रवासी मजदूरों को बस में भेजने के लिए आये पैसों पर सवाल उठाते हुए सोनू सूद को बीजेपी का मुखौटा बताने की कोशिश की है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने बताया कि वह और उनकी टीम अब तक 16-17,000 प्रवासी मजूदरों को उनके घर पहुंचा चुकी है। उनका लक्ष्य 40-50 हजार श्रमिकों या उससे भी ज्यादा को घर पहुंचाना है। उन्होंने ने बताया था कि उनकी टीम दिन रात लोगों की लिस्ट तैयार करने में लगी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News