अरुणाचल में राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश- हम युद्ध के खिलाफ, मगर उकसाने पर चुप भी नहीं बैठेंगे

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2023 - 01:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास देश की सीमा पर विरोधियों की चुनौतियों को विफल करने की पूरी क्षमता है। राजनाथ ने कहा कि भारत कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है। राजनाथ ने सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए एक पुल का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भारतीय सेना में सीमा पर किसी भी चुनौती का सामना करने की क्षमता है'' और वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

 

राजनाथ ने कहा, ‘‘भारत एक ऐसा देश है जो कभी भी युद्ध को बढ़ावा नहीं देता है और हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहता है...यह हमें भगवान राम और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से विरासत में मिला है। हालांकि देश के पास उकसाने पर किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने की क्षमता है। बता दें कि कुछ हफ्तों पहले अरुणाचल के तवांग के चीनी सेना से घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे और उन्होंने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।

 

तवांग झड़प के बाद पहली बार राजनाथ सिंह अरुणाचल पहुंचे और खूब गरजे भी। राजनाथ सिंह ने कहा कि हाल में BRO ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है। अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की योजना सरकार की प्राथमिकता में है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ-साथ, उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News