राजीव सिन्हा होंगे पश्चिम बंगाल के नये मुख्य सचिव

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 05:17 PM (IST)

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजीव सिन्हा राज्य के नये मुख्य सचिव होंगे। उन्होंने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा मुख्य सचिव मलय कुमार डे सोमवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

सिन्हा अभी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। डे 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें बासुदेव बनर्जी की सेवानिवृत्ति के बाद 2017 में मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News