राजस्थानः जानें सीएम अशोक गहलोत के पास, कितना है सोना, चांदी और नगदी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 05:38 AM (IST)

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चल संपत्ति 1.95 करोड़ रुपए है जिसमें बैंक खातों में जमा 1.93 करोड़ रुपए शामिल हैं। गहलोत ने निर्वाचन आयोग को हलफनामे में यह जानकारी दी है। गहलोत ने जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इसके अनुसार उनके पास 20000 रुपए नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 10000 रुपए नकद हैं। इसके अनुसार गहलोत की सालाना आय वित्त वर्ष 2022-23 में 25,74,800 रुपए रही जो 2018-19 में 20,88,910 रुपए थी। गहलोत की आय के स्रोत में वेतन, बैंक में जमा धन पर ब्याज व मकान का किराया शामिल है। नमांकन पत्र के अनुसार उनकी अचल संपत्ति 8.32 करोड़ रुपए है। सीएम की पत्नी के पास 23.75 तोला सोना, 900 ग्राम चांदी है। 

मुख्यमंत्री के मात्र पास आधा तोला सोना है, सीएम की पत्नी के पास LIC और टाटा स्टील के 6.63 लाख रुपए के शेयर हैं। मुख्यमंत्री के पास 1.95 करोड़ की चल संपत्ति हैं। पत्नी के पास 86.72 लाख की चल संपत्ति हैं। सीएम के पास विधानसभा का दिया हुआ 1 आई फोन हैं। 1 म्यूजिक सिस्टम, 2 फ्रीज, 2 AC, 2 कलर टीवी, 5 स्टील बुक अलमारी, 3 स्टील फाइल अलमारी सीएम के पास हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News