मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था शर्मनाक काम

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 02:55 PM (IST)

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी यूआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कैपिटल मॉल में एक मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का खुलासा करते हुए मुख्य सरगना सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

 पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य सरगना को नीमराणा में उसके दूसरे मसाज पार्लर से गिरफ्तार कर लिया है। नीमराणा में औद्योगिक क्षेत्र के कृष्ण टावर के भूमिगत तल पर चल रहे मसाज सेंटर पर पुलिस ने छापा मारते हुए मुख्य संचालिका झारखंड देवगढ जिले के भाजलपुर गांव निवासी शालनी उर्फ गुड्डी शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मसाज केंद्र संचालिका नीमराना में कई माह से इस केंद्र को चला रही है और भिवाड़ी में पकड़े गए सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना बताई गई है।   

उल्लेखनीय है कि कल भिवाड़ी पुलिस ने कैपिटल मॉल में छापा मारकर मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने इस मामले में तीन युवतियों एवं एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह लड़कियां मेरठ ,फरीदाबाद और राजस्थान से आई हैं जो मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार में लिप्त हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News