राज ठाकरे की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे
punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2015 - 12:21 AM (IST)

ठाणे: महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे आज उस समय बाल-बाल बच गये जब उनकी कार यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शहर की पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
सूत्रों के अनुसार मनसे प्रमुख मुंबई से नासिक की ओर जा रहे थे। उसकी कार खारगांव टोल नाका के पास पहुंची तभी एक कार उनके काफिले में घुसकर उनकी लैंड क्रूजर से टकरा गयी। घटना के तुरंत बाद ठाकरे एक अन्य कार में नासिक के लिए रवाना हो गये। इस बीच, उनकी क्षतिग्रस्त कार को मुंबई वापस भेज दिया गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की काई खबर नहीं है।