शादी के 9 दिन बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागी दुल्हन, पति बोला- शुक्र है राज रघुवंशी बनने से बच गया!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 17, 2025 - 04:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के महज 9 दिन बाद मायके जाकर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जिसके बाद पति ने थान में पत्नी के गुमशुदा होने की शिकायत की। वहीं, जब दुल्हन खुद थाने पहुंची तो खुले आम बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। जिसके बाद पति ने कहा कि वह पत्नी के इस फैसले से खुश है। साथ ही ये भी कहा कि अच्छा हुआ मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया!

जानिए क्या है पूरा मामला?
मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मौसमपुर का है। यहां के निवासी सुनील की शादी 17 मई को खुशबू से हुई थी। दुल्हन खुशबु शादी के बाद 9 दिन तक ससुराल में रही। इसके बाद मायके गई, जहां से करीब 10 दिन बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पति सुनील ने बताया कि मैंने पत्नी को नैनीताल हनीमून पर ले जाने का प्लान बनाया था, लेकिन अब पत्नी के प्रेमी के साथ रहने की इच्छा से खुश हूं। अच्छा हुआ मैं राजा रघुवंशी बनने से बच गया! अब हम तीनों खुश हैं। सुनील ने कहा कि पत्नी और उसके प्रेमी को प्यार मिल गया और मेरी जिंदगी भी बर्बाद होने से बच गई। सुनील ने आगे कहा मामले को आपसी सहमति से निपटाया गया है। वहीं, दूल्हे की भाभी राधा ने बताया कि दोनों परिवारों ने शादी के समय दिया गया सामान वापस लिया और समझौता कर लिया।

क्या कहती है पुलिस?
बिसौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह हो चुकी है और पुलिस ने सहमति दर्ज करवाई है। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई है और पति अपने घर वापस लौट गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News