Rain Update: मुंबई में फिर लौटी बारिश, अगले 3–4 घंटों में हो सकती है तेज़ बारिश, IMD का अलर्ट जारी

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 10:45 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दो दिनों की हल्की राहत के बाद, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी है। गुरुवार, 7 अगस्त की सुबह से ही मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह 7:00 बजे एक चेतावनी जारी की है, जिसके अनुसार, अगले 3 से 4 घंटों में मुंबई और ठाणे के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आस-पास के जिलों में भी बारिश का अनुमान
IMD के अनुसार, मुंबई और ठाणे के साथ-साथ पालघर, रायगढ़ और नवी मुंबई जैसे आस-पास के जिलों में भी आज बारिश होने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

प्रशासन ने की नागरिकों से अपील
बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को जलभराव या ट्रैफिक प्रभावित इलाकों में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News