Heavy Rain Alert: कल से 9 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 08:47 PM (IST)

नेशनश डेस्कः मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के लिए अगले हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम में उल्लेखनीय बदलाव होने वाला है। अगले  एक हफ्ते के अंदर तीन पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम बदलने का पहला असर 5 फरवरी की रात से शुरू होगा और दूसरा 8 फरवरी की रात से दिखाई देगा। IMD ने कल से 9 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। साथ ही, घना कोहरा भी छाए रहने की उम्मीद है। विशेषकर पहाड़ी इलाकों में 5, 6, 7, 8 और 9 फरवरी तक बर्फबारी जारी रह सकती है।

उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके
9 फरवरी को इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का असर बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा रहेगा। साथ ही, कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम
अगले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। लखनऊ, आगरा, बुलंदशहर, कानपुर, गाजियाबाद और नोएडा में कोहरे का प्रभाव देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार, बुधवार को हवा की दिशा बदलकर पछुआ होगी, जिससे रात का तापमान अगले तीन दिनों में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि दिन का तापमान बढ़ सकता है। 6, 7 और 8 फरवरी को पछुआ हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

बारिश और बर्फबारी की संभावना
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र में मौसम
महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, उसके बाद अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News