राफेल पर राहुल का नया दांव, HAL कर्मचारियों के साथ मोदी सरकार पर बोलेंगे हल्ला

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 06:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  राफेल सौदे को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीतिक लाभ उठाने का हर संभव प्रयास कर रही है। मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब नया दांव खेलते हुए राफेल को बेरोजगारी से जोड़ दिया है। व​ह 13 अक्टूबर को एचएएल के कर्मचारियों को लेकर कर्नाटक के बेंगलुरु में कैंडल मार्च निकालने जा रहे हैं। 
PunjabKesari
कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस घोटाले में एचएएल सबसे बड़ा पीड़ित है। वहां काम कर रहे दस हजार कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। सभी कर्मचारियों पर रोजगार का संकट मंडरा रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। ये डील HAL से रद्द करने के बाद अंबानी से फाइनल की गई है। 
PunjabKesari
रेड्डी ने बताया कि 13 अक्टूबर को राहुल गांधी इन कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे और मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के दफ्तर से HAL के ऑफिस तक मार्च निकालेंगे। राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने HAL से डील छीन कर रिलायंस के हवाले कर दी है। बता दें कि बुधवार को ही सर्वोच्च अदालत में राफेल डील के मुद्दे पर सुनवाई हुई, जिस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर राफेल डील कैसे हुई और इसका पूरा घटनाक्रम क्या था। मामले पर अगली सुनवाई अब 31 अक्टूबर को होगी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News