राहुल का झारखंड दौरा आज, रैली को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 05:50 AM (IST)

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मोरहाबादी मैदान में शनिवार को प्रस्तावित रैली में झारखंड विकास मोर्चा :प्र: के मुखिया बाबूलाल मरांडी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता स्टीफन मरांडी भी शामिल होंगे। 
PunjabKesari
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रमुख राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को यहां बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी की रैली के लिए राज्य में उनके गठबंधन सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल और झामुमो की ओर से उसके वरिष्ठ नेता स्टीफन ने रैली में शामिल होने की पुष्टि की है। 
PunjabKesari
रैली में राजद के भी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे लेकिन राजद की ओर से रैली में कौन आएगा इसकी अभी सूचना नहीं मिली है। झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के रैली में न पहुंचने के बारे में पूछे गए सवाल पर ठाकुर ने कहा कि हेमंत झामुमो के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शनिवार साहिबगंज में हैं, लिहाजा वह रैली में नहीं आ सकेंगे। 
PunjabKesari
वर्ष 2014 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस नेता की झारखंड में यह पहली जनसभा होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी यहां चारा घोटाले में सजा पाने के बाद न्यायिक हिरासत में मौजूद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात करेंगे, कांग्रेसी नेता ने कहा, ‘‘अभी इसकी कोई संभावना नहीं है।’’ झारखंड में जनवरी में भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाते हुए कांग्रेस, झामुमो, झाविमो एवं राजद ने घोषणा की थी कि उनके बीच महागठबंधन बनाकर चुनाव लडऩे पर सहमति बन गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News