अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए बड़ी गलती कर बैठे राहुल गांधी, यूजर्स ने ऐसे उड़ाया मजाक

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 12:50 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार शाम को यहां सेना के रिसर्च एवं रेफरल (आर आर) अस्पताल में निधन हो गया। मार्शल अर्जन के निधन के बाद सभी दिग्गज नेता और हस्तियां सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख प्रकट करने के लिए ट्वीट किया लेकिन वह गलती कर बैठे।

दरअसल राहुल ने अर्जन सिंह को एयर मार्शल लिख दिया था। हालांकि, गलती समझ आते ही उन्होंने ट्वीट को डिलीट करके सही ट्वीट किया लेकिन उससे पहले लोग स्क्रीनशॉट ले चुके थे। भारतीय एयरफोर्स में मार्शल मतलब फाइव स्टार का ऑफिसर और एयर मार्शल मतलब चार स्टार की रैंक होती है। राहुल की इस गलती पर लोगों ने उनकी खूब खिंचाई की। कई यूजर्स ने लिखा कि ये देश के पीएम बनना चाहते हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले भी राहुल यूएस में India at 70: Reflections on the Path Forward टॉपिक पर बर्कले यूनिवर्सिटी में भाषण दे रहे थे, इस दौरान उन्होंने लोकसभा सीटों की गिनती गलत बोल दी थी। उन्होंने 545 की जगह 546 बोल दिया था। यूजर्स ने राहुल की उस गलती को पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया था।

उल्लेखनीय दिल का दौरा पड़ने के बाद मार्शल अर्जन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारतीय सेना के प्रमुख थे जिसमें भारत की विजय में वायु सेना का योगदान अतुलनीय माना जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News