गोलीकांड की बरसी पर मंदसौर आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 05:02 PM (IST)

मंदसौर : गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी 6 जून को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर मंदसौर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी और कमलनाथ समेत पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। राहुल की सभा को प्रशासन ने शर्तों पर अनुमति दी है। यह सभा मल्हारगढ़ के अटल बिहारी शासकीय महाविद्यालय खोखरा, पिपल्यामंडी खेल मैदान में आयोजित की जाएगी।

बता दें छह जून 2017 को प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोली चलाई गई थी। जिसमें छह किसानों की मौत हो गई थी। उससे पहले प्रदेशभर में आंदोलन किया गया था। फसल का सही दाम ना मिलने सहित कई मुद्दों को लेकर किसान उग्र हो गए थे। भीड़ ने घटना के दिन मंदसौर के पिपलिया मंडी थाने का घेराव कर पथराव किया था। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अब उसी मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर राहुल गांधी की सभा है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारी लोगों से मिल रहे हैं। पंक्चर की दुकानों से पुराने टॉयर भी हटा दिए गए हैं।

 

 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Related News