9 सितंबर से जम्मू दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, माता वैष्णो देवी मंदिर में लगा सकते हैं हाजिरी
punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 02:55 PM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में वायनड सीट से सांसद राहुल गांधी एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी 9 और 10 सितंबर को जम्मू जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यहां माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे और पूजा अर्चना करेंगे।
Congress leader Rahul Gandhi to visit Jammu on September 9 and September 10, likely to offer prayers at Mata Vaishno Devi temple
— ANI (@ANI) September 5, 2021
(File photo) pic.twitter.com/w8TyPL7WY2
बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी नौ और 10 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए थे। श्रीनगर में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन भी किया था। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित प्रदेश का उनका यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने गांदरबल में कश्मीरी पंडितों के आस्था के केंद्र खीर भवानी मंदिर के साथ हजरतल दरगाह पर सजदा किया था। राज्य कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने को गांधी, अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया था।