पश्चिम बंगाल में शनिवार को चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे राहुल गांधी

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 11:14 PM (IST)

कोलकाताः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मालदा जिले के चचल में रैली कर पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ उन 11 सीटों पर प्रचार शुरू कर दिया गया है, जहां हमने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 
PunjabKesari
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कल पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर पर चुनाव अभियान शुरू करेंगे। वह हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भी एक संदेश देंगे।’’रैली ऐसे समय में की जा रही है जब वाम मोर्चे और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कोई बंटवारा नहीं हो पाया है और दोनों पक्षों ने अकेले मैदान में उतरने का फैसला किया है।         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News