राहुल गांधी ने ट्विटर पर नितिन गडकरी का वीडियो शेयर कर साधा निशाना
punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 12:26 AM (IST)
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो साझा किया जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कथित तौर पर यह कहते नजर आते हैं कि उनकी पार्टी ने लोगों से ‘ऊंचे- ऊंचे वादे’ किये। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।
गांधी द्वारा ट्विटर पर साझा किये गये इस वीडियो में गडकरी मराठी में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। उसमें वह कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने (भाजपा नेताओं ने) कभी सोचा नहीं था कि वे सत्ता में आ जायेंगे और उन्हें ‘ऊंचे वादे’ करने का सुझाव दिया गया।
सही फ़रमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है| pic.twitter.com/zhlKTrKHgU
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2018
वैसे न तो इस कथित संवाद की तारीख और न ही, यह बात कि वह किस सरकार का जिक्र कर रहे हैं, स्पष्ट है। भाजपा महाराष्ट्र और केंद्र दोनों जगह सत्ता में है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘सही कहा। लोग भी सोचते हैं कि सरकार ने उनके सपनों और आकांक्षाओं को अपने लालच का शिकार बनाया।’’